फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भितरघात के चलते फिसली भाजपा के हाथ से कुर्सी

भितरघात के चलते फिसली भाजपा के हाथ से कुर्सी

Mon, 05 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भितरघात के चलते फिसली भाजपा के हाथ से कुर्सी
प्रमोद सेमवाल
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को झटका लगा है। पार्टी अपने सदस्यों को ही नहीं संभाल पाई और भितरघात के चलते उसे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी के थराली विधायक चुने जाने के बाद से ही अध्यक्ष की कुर्सी पर नए चेहरे की ताजपोशी की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, लेकिन मुन्नी देवी ने तीन माह तक भी विधायक की शपथ नहीं ली और विधायक के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भी बनीं रही। इससे भाजपा में ही असंतोष पैदा हो गया। पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित सदस्यों के साथ जिला पंचायत की बैठक का बहिष्कार ही नहीं किया बल्कि इसी माह अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक ले आए। इससे भाजपा सदस्यों के बीच असंतोष खुलकर सामने आ गया। हालांकि इसके तत्काल बाद सरकार ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा भी कर दी।
विज्ञापन

भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए भागीरथी कुंजवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित न कर निर्दलीय प्रत्याशी रमवती देवी को अपना समर्थन दिया। वर्ष 2014 संपन्न जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारूढ़ होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत हासिल की। तब उन्हें 15 मत प्राप्त हुए थे, जबकि कांग्रेस को 11 मत मिले और एक मत निरस्त हो गया था। अब राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भाजपा मात्र 11 सदस्यों को ही अपने पाले में ला सकी। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा अपने सदस्यों की नाराजगी को दूर नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सदस्यों ने भितरघात किया है, जिसका परिणाम यह रहा कि हमें अध्यक्ष की सीट गंवानी पड़ी। संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा की जाएगी।

मोहन प्रसाद थपलियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा, चमोली
कोट-----
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण हमें जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट गंवानी पड़ी है। जिला संगठन में एकजुटता नहीं है, जिससे हमें हार का सामना करना पड़ा है।
-तारेंद्र थपलियाल, भाजपा मोर्चा प्रभारी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed