{"_id":"5be07323bdec22694d432367","slug":"154143615210-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहार के सीजन में वाहनों के लिए भागदौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहार के सीजन में वाहनों के लिए भागदौड़
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के सीजन में वाश्रीनगर। त्योहारों के सीजन में वाहनों के लिए मारामारी मची हुई है। परिवहन कंपनियों की ओर से यात्रियों की संख्या को देखते हुए बस सर्विस की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन भीड़ को देखते हुए यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। सबसे अधिक ग्रामीण अंचलों को जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
पिछले तीन दिनों से शहर के बस अड्डों में सुबह से वाहनों में आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है। त्योहार में बसों के साथ-साथ छोटे वाहनों की कमी हो गई है। घंटो इंतजारी के बाद लोगों को वाहन मिल रहे हैं। चमोली की ओर जा रहे युवक पारस कुमार ने बताया कि वह रविवार को सुबह से बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बसों मेें चढ़ने वालों की संख्या ज्यादा होने से वह जा नहीं पाए। बमुश्किल से सोमवार सुबह उन्हें बस मिली। परिवहन कंपनी जीएमओयू के स्टेशन इंचार्ज प्रकाश ध्यानी ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से पौड़ी-श्रीनगर के बीच बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। बाकी रूट पर स्थिति सामान्य है। वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम श्रीनगर डिपो की एजीएम पूजा जोशी ने बताया कि दिल्ली के लिए एक बस अतिरिक्त लगाई है। दिल्ली के लिए नियमित रुप से तीन बस चलती हैं।