{"_id":"5be0731dbdec22697b1169b7","slug":"15414361458-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दौरान फोर्स की कमी बनी पुलिस के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दौरान फोर्स की कमी बनी पुलिस के लिए चुनौती
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दिवाली त्योहार व कांडा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कोतवाली पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कोतवाली में तैनात अधिकांश पुलिस कर्मी वीआईपी ड्यूटी पर केदारनाथ व देहरादून में हैं।
कोतवाली में 9 उपनिरीक्षक, 4 हैड कांस्टेबल व 50 सिपाही कार्यरत हैं। इन पुलिसकर्मियों पर कोतवाली के अधीन संचालित हो रही पांच चौकियों की जिम्मेदारी भी है। वर्तमान में 4 उपनिरीक्षक, 2 हैड कांस्टेबल व 4 कांस्टेबलों की तैनाती वीआईपी ड्यूटी में देहरादून व केदारनाथ में की गई है। जबकि आठ कांस्टेबल अवकाश पर हैं। एक हैड कांस्टेबल व 5 कांस्टेबलों को 24 घंटे कोतवाली कार्यालय में मौजूद रहना होता है। जबकि 5 कांस्टेबल निगरानी में तैनात रहते हैं। ऐसे में दीवाली व दीवाली के ठीक एक दिन बाद आयोजित होने वाले कांडा मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी समस्या यातायात नियंत्रण की है। हालांकि सीओ धन सिंह तोमर का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अन्य थानों से फोर्स बुलाई जाएगी।