{"_id":"5be07316bdec22077547a60c","slug":"15414361388-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग बीच बाजार में रास्ते में गिरा बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग बीच बाजार में रास्ते में गिरा बोल्डर
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नगर के मुख्य बाजार से सटी पहाड़ी से बीती रात भारी पत्थर आ गिरा। गनीमत रही कि पत्थर दिन में नहीं गिरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रविवार रात गिद्धांचल पहाड़ी से बोल्डर बीच बाजार में आ गिरा। राजमार्ग से जुड़े पैदल रास्ते पर यह भारी पत्थर पूर्व सभासद विद्यार्थी पालीवाल के घर पास आकर गिरा। पूर्व सभासद पालीवाल ने बताया कि रात के वक्त उन्होंने किसी भारी चीज गिरने की आवाज सुनी। लोगों को मेन मार्केट के ऊपर से गुजरने वाले ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से किसी वाहन के गिरने की आशंका हुई। जिस रास्ते में पत्थर गिरा, उसका उपयोग स्थानीय निवासी राजमार्ग तक पहुंचने के लिए करते हैं। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज की अधिकांश छात्राएं भी इसी रास्ते से होकर निकलती हैं। स्थानीय निवासी सुदर्शन असवाल, भुवनेश भट्ट, आरोही टोडरिया, धर्मनाथ और भोजराज पुरोहित ने बताया कि गिद्धांचल पर्वत का एक हिस्सा काफी कमजोर हो चुका है, जिससे यहां चट्टानी मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि दिन के वक्त पत्थर गिरता, तो कोई अनहोनी हो सकती थी।