{"_id":"5bde05dcbdec2269871eeb72","slug":"154127710515-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गोपालदास को त्रिवेणी घाट से प्रशासन ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गोपालदास को त्रिवेणी घाट से प्रशासन ने उठाया
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा की अविरलता के लिए अनशन पर बैठे संत गोपालदास को पुलिस ने त्रिवेणी घाट से उठाकर जौलीग्रांट हिमालय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इससे पहले वे एम्स में भर्ती थे। वहां से दो दिन पहले ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे प्रशासन और पुलिस त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां से उन्हें जबरन एंबुलेंस में चारपाई सहित डाला गया और आनन फानन में हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज होने के बाद से गोपालदास त्रिवेणीघाट पर अनशनरत थे।
शुक्रवार की शाम कुछ स्थानीय योग छात्रों ने भी हाथों में पट्टियां लहराते हुए उन्हें समर्थन की घोषणा की थी। इस दौरान छात्रों ने एम्स रोड पर मार्च निकालने का भी एलान किया था। राष्ट्रपति के दौरे और मार्च की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शनिवार की सुबह ही गोपालदास को उठाकर हिमालयन अस्पताल भेज दिया। त्रिवेणी घाट पर गोपालदास को उठाने के दौरान एसडीएम प्रेमलाल, कोतवाल रितेश शाह भी मौजूद थे।