फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राम वनवास का दृश्य देखकर भावुक हुए दर्शक

राम वनवास का दृश्य देखकर भावुक हुए दर्शक

Sat, 03 Nov 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
राम वनवास का दृश्य देखकर भावुक हुए दर्शक
देवप्रयाग/रुद्रप्रयाग। भगवान राम की तपस्थली में देवप्रयाग में चल रही रामलीला की पांचवीं संध्या को राम वनवास के मार्मिक दृश्यों से दर्शक भावुक हो उठे। इससे पूर्व मंथरा के कैकेयी के कान भरने, कैकेयी के कोप भवन में जाने व राजा दशरथ से दो वचनों को पूरा करने का मंचन किया गया। राम (मोरारीलाल तिवाड़ी), दशरथ (समीर पंचपुरी), कैकेयी (ऋत्विक बडोला) और मंथरा (दिवाकर ठाकुर) ने भावपूर्ण अभिनय किया। वसंत अलखनिया, पूर्ण प्रकाश कोटियाल व सतीश पुरोहित ने संगीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उधर, रुद्रप्रयाग में आयोजित रामलीला के प्रथम दृश्य में लंका पर आक्रमण करने से पूर्व श्रीराम द्वारा समुद्र तट पर भगवान शिव की स्तुति कर युद्ध में विजयी का आशीष मांगते है। अंगद भगवान का शांति दूत बनकर लंकापति राजा रावण के दरबार में पहुंचकर शांति का प्रस्ताव देते हुए माता सीता को ससम्मान राम को लौटाने की अपील करता है, लेकिन रावण नहीं मानता है। अंगद कहाता है कि यदि रावण के दरबार में कोई भी उसका पैर हिला देगा, तो श्रीराम युद्ध में हार स्वीकार कर लेंगे। लेकिन उसका पैर नहीं हिला पता है। वहीं शक्ति सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से पांच नवंबर से जिला मुख्यालय के नए बस अड्डे पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। ट्रस्ट के नवीन सेमवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed