{"_id":"5bdb32afbdec22697e539470","slug":"15410919749-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार निवारण के लिए जागरुकता आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार निवारण के लिए जागरुकता आवश्यक
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय सतर्कता सप्ताह के तहत बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व मुख्य विजिलेंस अधिकारी प्रो. आरसी शर्मा ने गढ़वाल विवि के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को दूर करने की शपथ दिलाई। कुलपति ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण के लिए जागरूकता जरूरी है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें करीब 75 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विजिलेंस अधिकारी प्रो. आरसी शर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कुलसचिव डा. एके झा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुुगुणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, डिप्टी विजिलेंस अधिकारी एचएम आजाद, प्रो. एआर डंगवाल और डा. आरएस नेगी आदि मौजूद थे।