{"_id":"5bdb30dbbdec22693c1037b9","slug":"15410915065-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में नहीं बना दो किमी मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में नहीं बना दो किमी मोटर मार्ग
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के अटल आदर्श गांव झिरकोटी के लिए स्वीकृत दो किमी सड़क दो सालों में नहीं बन पाई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने पर लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, विनोद लाल, पूरण सिंह चौहान, हरीश चौहान, लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि करीब पांच वर्ष पूर्व चटवापीपल गदेरे से झिरकोटी के लिए दो किमी सड़क की स्वीकृति मिली। विवादों के कारण मामला तीन साल तक लटका रहा। वर्ष 2016 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब 94 लाख से बनने वाली दो किमी सड़क को एक साल में बनाया जा ना था लेकिन विभाग इसे दो साल में भी नहीं बना पाया। लोनिवि गौचर से महज तीन किमी की दूरी पर इस सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते दो सौ परिवारों वाले इस गांव के ग्रामीण दो किमी खड़ी चढ़ाई पर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मांग के बाद यहां दो सप्ताह पूर्व विभाग ने जेसीबी भेजी, लेकिन जेसीबी सड़क पर ही खड़ी है। लोनिवि गौचर की जेई नेहा मंदोलिया ने बताया कि सड़क को चार अनुबंध बनाकर चार ठेकेदारों को दिया गया है। जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। वहीं सहायक अभियंता अजय कुमार शास्त्री ने बताया कि यदि काम पूरा नहीं हुआ है तो संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।