{"_id":"5bdb30c1bdec22697879c0d5","slug":"15410914811-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदन सिंह बिष्ट बने चमोली जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदन सिंह बिष्ट बने चमोली जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नंदन सिंह बिष्ट अध्यक्ष, रैजा चौधरी उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह नेगी सचिव, गीता बिष्ट को सहसचिव चुना गया। अधिवक्ता मदन मोहन मिश्रा, किशन सिंह फरस्वाण, जसपाल बिष्ट, समीर थम्मन और रितेश बगवाड़ी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि दीपावली पर्व के बाद कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, भवान सिंह चौहान समीर बहुगुणा, सतीश सेमवाल, शेखर रावत और दिलवर सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।