{"_id":"5bda05dabdec22695e0ff2ce","slug":"154101496220-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी के वासु ने किया ऋषिकेश का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी के वासु ने किया ऋषिकेश का नाम रोशन
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पंजाब के फरीदकोट में आयोजित टैलेंट वल्ड टीवी रियलिटी शो में तीर्थनगरी के वासु किथोरिया ने डांसिग में ट्राफी जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। वासु के भाई नवीन ने बताया कि वासु ने पहला ऑडिशन गुमानीवाला में दिया था। इसके बाद दूसरे ऑडिशन राउंड में देहरादून के लिए चयन हुआ था। इसी क्रम में उसे टॉप टेन में जगह मिली। ऋषिकेश में तीसरे राउंड का ऑडिशन के बाद फरीदकोट के लिए चयन हुआ था। इसमें 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 28 अक्टूबर को फरीदकोट में रेड क्रॉस ऑडिटारियम में डांसिंग शो के ग्रांड फिनाले में वासु ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्राफी जीती। टीवी रियलिटी शो के प्रोड्यूसर बलजीत सिंह सेंखो की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र, लेपटॉप और ट्राफी प्रदान की गई। दो दिन चले टीवी रियलिटी शो का प्रसारण पंजाबी एमटीवी पर किया गया था। माडर्न स्कूल में नवीं के छात्र वासु के पिता राजेंद्र किथोरिया पेशे से ठेकेदार हैं जबकि मां शोभा देवी गृहणी हैं। वासु का कहना है कि वह आगे चलकर सफल कोरियोग्राफर बनना चाहता है।