{"_id":"5bd9e053bdec2269525f9563","slug":"154100535515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि प्रशासन ने की असिस्टेंट प्राफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि प्रशासन ने की असिस्टेंट प्राफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने विवि में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। जल्द ही एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी जाएगी। विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।
गढ़वाल विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण लंबे समय से चर्चाओं में है। विवि के एक वरिष्ठ प्रोफेसर वरिष्ठता संबंधी मामले में कोर्ट भी गए थे। हालांकि विवि प्रशासन वरिष्ठता को लेकर किसी शिक्षक के कोर्ट जाने की बात से साफ इंकार कर रहा है। विवि शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आरएस नेगी ने बताया कि पिछले जून माह में एसोसिएशन ने शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारित किए जाने की मांग की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम विवि प्रशासन ने विवि में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इस वरिष्ठता सूची में करीब 102 शिक्षक शामिल हैं। सूची में शिक्षकों की नियुक्ति तिथि के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि भी अंकित की गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि वरिष्ठता सूची को लेकर यदि किसी शिक्षक को कोई आपत्ति है तो वह सूची जारी होने के 10 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची सभी डींस को मेल के माध्यम से भेज दी गई है। यदि किसी को वरिष्ठता सूची से संबंधित कोई शिकायत है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है।