{"_id":"5bd9df59bdec226d0679ce3e","slug":"154100510518-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डरों के बीच फंसी बस, दो घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डरों के बीच फंसी बस, दो घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ के समीप चल रहा हिल कटिंग का काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। बुधवार को हाईवे से यहां हाईवे किनारे अटके बोल्डरों के बीच एक बस फंस गई, जिससे यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
बुधवार को सुबह छह बजे हाईवे से एक बस बोल्डर से बचती हुई आगे निकल गई लेकिन देवलीबगड़ के समीप एक बोल्डर के बीच में आने से फंस गई। देखते ही देखते यहां जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम से तीर्थयात्री परेशान रहे। सुबह आठ बजे जेसीबी से बोल्डरों को हटाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।