{"_id":"5bd8ba6abdec2269724a7b86","slug":"15409301147-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला टैक्सी के विरोध में लामबंद हुए टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला टैक्सी के विरोध में लामबंद हुए टैक्सी चालक
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मोबाइल एप्लीकेशन से संचालित ओला टैक्सी के विरोध में जौलीग्रांट एयरपोर्ट के टैक्सी चालक लामबंद हो गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से ओला का तत्काल संचालन रोकने की मांग की है। समस्या संबंधी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी अवगत कराया गया है। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति की ओर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला टैक्सी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में एकत्रित टैक्सी चालकों ने ओला टैक्सी का विरोध करते हुए संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष संजय सिंधवाल ने कहा कि परिवहन प्राधिकरण की बिना अनुमति के कैब बुकिंग का काम कर रही है। ओला कैब से सैकड़ों स्थानीय टैक्सी चालकों का हित प्रभावित हो रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को अवगत कराया। सांसद ने समस्या के निदान के प्रति आश्वस्त किया। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताने पर टैक्सी चालकों का आश्वासन मिला है। विरोध करने वालों में महेंद्र भारती, रोशन सैनी, कीर्ति नेगी, दिनेश कोठियाल, सतीश नेगी, तस्लीम मलिक, आशु ममंगाई, विजेंद्र सिंह मनवाल, जयदीप, संजय जायसवाल, दीपक पांडे, संदीप, मनीष चक्रवर्ती, अमरजीत सिंह, ललित और पकंज कुमार आदि थे।