फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय प्रभारी का स्वागत

कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय प्रभारी का स्वागत

Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय प्रभारी का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । भारतीय यूथ कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा कुमार एलेवारू का उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। मंगलवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत व प्रदेश सचिव गौरव राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पर एकत्रित हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के पथ में एकजुटता के साथ काम करने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की हार जीत युवाओं के कंधों पर होती है।
विज्ञापन

ऐसे मौके पर युवाओं को एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश सचिव गौरव राणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में यूथ कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी यूथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता टीम बनाकर बूथ स्तर पर घर घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करेगी। स्वागत करने वालों में ऋषभ कुमार, गौरव राणा, अभिषेक थापा, राकेश कुमार, आयुष गर्ग, अंकित कुमार, शिवा सिंह, अमन शर्मा, सौरभ राणा, वसीम अली, गौरव भारती, सन्नी शर्मा, प्रदीप कौशिक, सुमित गुप्ता, अमन थापा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed