{"_id":"5bd8ba4abdec2269bc7feaa7","slug":"15409300832-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसबाल में खेल विभाग ए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसबाल में खेल विभाग ए विजेता
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर की ओर से बालक-बालिका अंडर-19 बेसबाल प्रतियोगिता और विभिन्न आयु वर्गों में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुनिकीरेती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बेसबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में खेल विभाग ए ने एमआईटी को 6-2 से पराजित किया, जबकि रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में खेल विभाग ए ने खेल विभाग बी को 6-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में खेल विभाग बी ने ए नरेंद्रनगर को 5-1 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में खेल विभाग ए ने बी को 8-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज ध्यानी और सुनील ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। उधर, नरेंद्रनगर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 सिंगल्स में राहुल नेगी ने राहुल रावत को 24-22, 21-17 और डबल्स बालक वर्ग में अखिलेश व आर्यन ने अभिषेक व कार्तिकेय को 21-19,21-18 से हराया। वहीं बालिका वर्ग सिंगल्स में अमीषा ने सृष्टि को 21-16,21-12 से हराया।
अंडर-16 सिग्ल्स में अनिकेत ने दीपक को 21-13,21-18 से और अंडर-18 में सचिन कुमार ने रितेश को 21-14,21-17 से व बालिका वर्ग में सपना ने सिमरन को 21-19,21-16 से हराया। डबल्स में अनिकेत व दीपक ने राहुल नेगी व राहुल को 21-18,21-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। शेष मैच बुधवार को खेले जाएंगे। इस दौरान निर्णायकों में आदर्श, शुभम, सुमित, रविंद्र आदि मौजूद थे।