{"_id":"5bd76d1bbdec222f4e2673ae","slug":"15408447885-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट टैक्सी चालकों ने आयुक्त के समक्ष दिखाया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट टैक्सी चालकों ने आयुक्त के समक्ष दिखाया आक्रोश
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला टैक्सी संचालित करने के विरोध में सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति से जुड़े लोगों ने परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला की टैक्सी सर्विस का विरोध एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति ने शुरू कर दिया है। विगत दिनों एयरपोर्ट पर भी आवाजाही को बाधित कर नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को समिति के प्रधान संजय के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति पदाधिकारियों का कहना है कि ओला की ओर टैक्सी शुरू होने से समिति से जुड़े वाहनों के कार्य पर प्रभाव पड़ेगा। विरोध दर्ज कराने वालों में दून टैक्सी चालक एसोसिएशन के राजेंद्र सिंह, एयरपोर्ट समिति के रोशन सैनी, कीर्ती नेगी, महेंद्र भारती, दिनेश कोठियाल, सतीश नेगी, तस्लीम मलिक, आशु ममगाईं, विजेंद्र सिंह मनवाल, जयदीप, संजय जायसवाल, दीपक पांडे, संदीप, मनीष चक्रवर्ती, अमरजीत सिंह, अजीत सजवाण, ललित, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।