फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्लब ने दिव्यांगों की सहायता के लिए दी व्हीलचेयर

क्लब ने दिव्यांगों की सहायता के लिए दी व्हीलचेयर

Tue, 30 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्लब ने दिव्यांगों की सहायता के लिए दी व्हीलचेयर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लायंस क्लब देवभूमि की ओर से सोमवार को संयुक्त यातायात बस अड्डे पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। लायंस क्लब के चार्टर्ड अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने आईएसबीटी में एकत्रित होकर परिवहन निगम के स्थानीय प्रबंधक को व्हीलचेयर सौंपी। गोपाल नारंग ने बताया कि बस अड्डे पर देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं, जिनमें कई दिव्यांग भी होते हैं। इन दिव्यांगों को बस स्टैंड पर एक बस से दूसरी बस में जाने व ऑटो के लिए बाहर जाने तक परेशानी जूझना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए क्लब की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती से संपर्क कर आईएसबीटी पर एक व्हीलचेयर प्रदान करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर हरेंद्र कुमार, तेज प्रकाश गुरेजा, जगदीश चिचड़ा, राजीव अरोड़ा, विनय भाटिया, नवल कपूर, चंद्रवीर पोखरियाल, आशु पाहवा, राजेश अरोड़ा, कमल कालड़ा, विपुल सिंघल, निर्मल सिंह, विपिन चौधरी, प्रकाशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed