फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, आज से प्रचार शुरू

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, आज से प्रचार शुरू

Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, आज से प्रचार शुरू
कर्णप्रयाग। नगर पालिका कर्णप्रयाग में अध्यक्ष के लिए चार और सभासद के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष के लिए भाजपा से दमयंती रतूड़ी और कांग्रेस से मनोरमा देवली के अलावा निर्दलीय रजनी चौहान और अनीता नेगी चुनाव मैदान में हैं। सभासदों में वार्ड संख्या सात में सबसे अधिक सात उम्मीदवार मैदान में है। सामान्य होने के चलते इस वार्ड में प्रताप सिंह लूथरा, कमालुद्दीन सिद्दीकी, सुषमा शाह, सत्य प्रकाश, कैलाश चंद्र, जीनत और देवेंद्र गैरोला चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सुभाषनगर से पंकज कुमेड़ी, देवेंद्र सिंह, जयदीप, अरविंद, अजय कुमार डिमरी, पंकज सिंह और गांधीनगर वार्ड से नवीन नवानी, मीना देवी और अर्चना खंडूड़ी मैदान में हैं। ईड़ाबधाणी अनुसूचित जाति महिला वार्ड से संगीता देवी, पुष्पा देवी और अनीता देवी किस्मत आजमा रही हैं। तहसील में महिला के लिए आरक्षित वार्ड से ममता डिमरी, जंयती व संतोषी और बस स्टेशन की सामान्य सीट पर अनिल कुमार, विनोद पुरोहित और चंद्रमणि मनोड़ी चुनाव मैदान में हैं। आईटीआई वार्ड में हरेंद्र बिष्ट, गणेश चंद्र और कमला रतूड़ी मैदान में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed