{"_id":"5bd4cceabdec2269b16990ba","slug":"154067270811-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन और बागवानी है अर्थव्यवस्था का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन और बागवानी है अर्थव्यवस्था का आधार
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला के एमए राजनीति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के दल ने शौक्षिक भ्रमण के तहत उत्तरकाशी जनपद की धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था का अवलोकन किया। छात्र छात्राओं के दल ने विभागाध्यक्ष डॉ. राखी पंचोला की अगुवाई में गंगोत्री में धार्मिक पर्यटन, हर्षिल में प्राकृतिक सौंदर्य और सेब उत्पादन व्यवसाय सहित ग्राम बगोरी की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलुओं का अध्ययन किया। इस दौरान छात्रों ने सेब उत्पादकों से बागवानी संबंधी समस्याओं और संभावनाओं की जानकारी ली। उत्तरकाशी के जिला जज दिनेश प्रसाद गैरोला ने शोधार्थियों को अपने आवास पर रात्रिभोज में आंमत्रित कर विधि संबंधी जानकारियां दीं और वर्तमान शिक्षा पद्धति पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष डॉ. राखी पंचोला ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जुटाए गए तथ्यों और जानकारियों को दल के सदस्य लघु शोध के रूप में तैयार करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल और मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। भ्रमण दल में आशीष शर्मा, दीपा, आराधना तिवाड़ी, रुचिका, विकास नितेश आदि शामिल रहे।