{"_id":"5bd4ccd9bdec2269424c077c","slug":"154067269118-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के एक और सदस्य पद के नौ प्रत्याशियों ने छोड़ी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के एक और सदस्य पद के नौ प्रत्याशियों ने छोड़ी दावेदारी
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के एक और वार्ड सदस्य पदों के नौ उम्मीदवारों ने दावेदारी छोड़ दी है। शनिवार को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। सोमवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को नाम वापसी की समय सीमा सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक रही। इस दौरान तहसील मुख्यालय में खूब गहमागहमी रही। एसडीएम डोईवाला और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि नगर पालिका की अध्यक्ष पद की ओबीसी आरक्षित सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल क्षेत्री ने नामांकन वापस लिया है। डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अब कुल नौ उम्मीदवार हैं। वार्ड दो से ओमकार सिंह, वार्ड सात से शशि नेगी, वार्ड आठ से ममता, वार्ड 10 आरती और देवेंद्र सेमल्टी, वार्ड 15 से सादिक अली, वार्ड 16 से आदिल हुसैन, वार्ड 18 अरुणा और वार्ड 19 विमला ने नामांकन पत्र वापस लिया है। डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पर नौ और बीस वार्ड सदस्य पदों के लिए 93 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से उम्मीदवारों को चुनाव निशान आंवटित किए जाएंगे।