{"_id":"5bd349b3bdec22697c0a8903","slug":"154057358210-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों ने उठाई मुआवजा दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों ने उठाई मुआवजा दिए जाने की मांग
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। ग्राम पंचायत खन्नी, नौठा, वनखुरी, क्षेत्रपाल और गनियाला गांव के काश्तकारों ने पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मोटर के लिए ली गई किसानों की भूमि के मुआवजे की मांग उठाई। खन्नी गांव के प्रधान रोशन लाल, कुंवर सिंह चौधरी, भूपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, भरत सिंह, हरेंद्र सिंह और धन सिंह ने कहा कि वर्ष 2008 में पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था, लेकिन आज तक ग्रामीणों को भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चंद्रा का कहना है कि इन दिनों मुआवजे की पत्रावलियां बनाई जा रही हैं। शीघ्र काश्तकारों को मुआवजे का वितरण कर दिया जाएगा।