{"_id":"5bd349acbdec226950360453","slug":"15405735751-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से ट्रॉली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से ट्रॉली खराब
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। लोनिवि की ओर से पेनगढ़ में लगाई गई स्वचालित ट्रॉली खराब होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेनगढ़ गांव के महेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा में गांव को जोड़ने वाला झूला पुल और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब लोनिवि थराली ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए पिंडर नदी पर ट्रॉली लगाकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की थी। दो सप्ताह से ट्रॉली खराब पड़ी होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को लगभग तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से ट्रॉली को दुरुस्त करने, झूला पुल और संपर्क मार्ग का नव निर्माण करने की मांग की। लोनिवि के जेई अमरदीप कुमार ने बताया कि ट्रॉली ठीक करने के लिए विभागीय कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है।