{"_id":"5bd349a5bdec226992758933","slug":"15405735681-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में शताब्दी समारोह का भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में शताब्दी समारोह का भव्य आगाज
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग का चार दिवसीय वीसी दरवान सिंह नेगी शताब्दी वर्ष समारोह का आगाज शुक्रवार को हुआ। समारोह में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली तो गढ़वाल राइफल के बैंड की मधुर धुन ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद गायत्री परिवार की ओर से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व सैनिक अधिकारियों, आईटीबीपी के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और लोगों ने वीसी दरवान सिंह नेगी के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
जीआईसी खेल मैदान में आयोजित वीसी दरवान सिंह नेगी शताब्दी समारोह का मुख्य अतिथि और जीआईसी कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र रियर एडमिरल ओबीएस राणा (सेनि.) ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। समारोह में जीआईसी कर्णप्रयाग के छात्रों के स्वागतम-स्वागतम, आपके आगमन पर हमारा नमन..., जीजीआईसी की छात्राओं ने कोदू झंगोरू साटी, उरख्याला में कुट्योंणु नी... और यूथ फाउंडेशन के युवकों की ओर से प्रस्तुत खुखरी नृत्य सराहनीय रहा। रियर एडमिरल ओबीएस राणा (सेनि.) ने कहा कि वीसी दरवान सिंह नेगी की वीरता और दूरदर्शिता के चलते ही यह स्कूल खुला और यहां अध्ययन कर चुके छात्र देश और विदेशों में ऊंचे पद को सुशोभित कर रहे हैं। वीसी स्व. दरवान सिंह नेगी के पुत्र कर्नल बलवीर सिंह नेगी (सेनि.) ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में गढ़वाल राइफल के 540 जवान शहीद हुए थे, जिसमें 40 जवानों को मेडल और स्व. दरवान सिंह नेगी सहित दो जवानों को विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। समिति के अध्यक्ष हरीश पुजारी और सचिव भुवन नौटियाल ने समिति के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रवक्ता रविदर्शन तोपाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्वार्डन लीडर एआर नौटियाल (सेनि), आईटीबीपी गौचर के डिप्टी कमांडेंट प्रेम लाल शाह, गढ़वाल राइफल लैंसडौंन के कर्नल भूपेंद्र सिंह, कर्नल डीएस रावत सेनि., कर्नल रविदर्शन रावत सेनि., कर्नल वीएस रावत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कर्नल जेपी नौनी सेनि., कर्नल तरुण नौनी, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और वीरपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
इंसेट
शताब्दी गौरव सम्मान से किया सम्मानित
समारोह में वार मेमोरियल शताब्दी समारोह समिति ने रियर एडमिरल ओबीएस राणा सेनि. कर्नल बलवीर सिंह नेगी सेनि. कर्नल शिवदर्शन रावत, डा. राकेश किमोठी, आरसी नौटियाल, कर्नल डीएस बर्तवाल, एसएस रावत को वीसी स्व. दरवान सिंह नेगी शताब्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रथम विश्व युद्ध में शामिल जवानों के 11 परिजनों को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। जीआईसी कर्णप्रयाग के कक्षा 11वीं के मेधावी छात्र अजय कुमार को ट्रॉफी दी गई। इस दौरान 19 गढ़वाल राइफल लैंसडौन की ओर से आयोजित शिविर में 250 पूर्व सैनिकों ने अपने अभिलेखों में हो रखी त्रुटियों की समस्याएं पंजीकृत कीं। गढ़वाल रेजीमेंट के सीआरओ कर्नल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को पंजीकृत कर शीघ्र इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।