फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान वाल्मिकी जयंती पर नगर में निकाली शोभायात्रा

भगवान वाल्मिकी जयंती पर नगर में निकाली शोभायात्रा

Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
भगवान वाल्मिकी जयंती पर नगर में निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। भगवान वाल्मीकि जंयती के उपलक्ष्य पर बृहस्पतिवार को नगर में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी डोईवाला की ओर से किया गया। हरिद्वार से आए धर्मप्रचारक वीरश्रेष्ठ अमर सिंह आदिवासी महाराज ने नगर पालिका परिसर में शोभायात्रा को मंत्रोच्चारण के बीच रवाना किया। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया ने रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा केशवपुरी बस्ती, राजीवनगर, मिल कॉलोनी, मिल बाजार से होते हुए नगर पालिका परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण, राधा कृष्ण और लवकुश की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इसके अलावा देश के वीर जवानों को समर्पित अमर ज्योति की झांकी को काफी सराहनीय रही। मंदिर कमेटी से जुड़े राजेश मचल ने कहा कि हम सभी को भगवान वाल्मीकि द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। शोभायात्रा में बीरू गोडियाल, सुरेंद्र मचल, महेंद्र गोडियाल, राहुल मचल, अश्वनी कांगड़ा, दीपक कुमार, विकास धीगिया, मनाज, नीरज, बाला देवी, किशन कुमार, तेजपाल, शुभम और हिमाशुं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed