फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग

लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Wed, 24 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग
- ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की सुनवाई नहीं होने पर लोहारी के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कार्रवाई की मांग की।

भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा लोहारी में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई बार विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लो वोल्टेज के चलते 100 वाट का बल्ब भी मोमबत्ती की तरह जलता है। विद्युत से चलने वाले अन्य संयंत्र टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि भी अधिकतर समय तक काम नहीं करते हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। उनका कहना है कि गांव में 46 कनेक्शन हैं और गांव का ट्रांसफार्मर भी डेढ़ किलोमीटर दूर लगा हुआ है, जिससे गांव तक बनी हुई लाइन में भी रोजाना समस्या हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते बिजली लाइनों में आई खराबी को ठीक होने में लंबा समय लग जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपे वालों में उप प्रधान सब्बो देवी, शेर सिंह चौहान, रणजीत जीत सिंह, फतेह सिंह, शूरवीर सिंह, किशन सिंह, फकीरु, कुंवर सिंह, कुमपाल भारती, राम सिंह, मातवर सिंह, श्याम सिंह राणा आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed