{"_id":"5bcf84f0bdec22693a663b5f","slug":"15403266051911-107-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य के 107 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य के 107 नामांकन
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव प्रक्रिया के लिए मंगलवार को नामांकन जमा करने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 11 और बीस वार्ड सदस्य पदों के लिए 107 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों को जमा किया। नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 अक्टूबर को होगी।
नामांकन जमा करने के लिए मंगलवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नामांकन जमा करने की प्रक्रिया चली। अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष पद के लिए और वार्ड एक से दस तक ब्लाक सभागार, वार्ड 11 से बीस तक के लिए राजीव गांधी रिसोर्स सेंटर में बनाए गए कक्ष में नामांकन पत्रों को जमा किया गया। भाजपा से नगीना रानी, कांग्रेस से सुमित्रा मनवाल, उक्रांद से श्याम सिंह वर्मा के अलावा निर्दलीय फुरकान अहमद कुरैशी, प्रीतम सिंह, संजय प्रजापति, मधु डोभाल, विमल गोला, शिल्पा नेगी, विशाल क्षेत्री, कांता ने नामांकन पत्रों को जमा किया। बीस वार्ड सदस्य पदों के लिए 108 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों को जमा किया।
वार्ड एक में चार, दो में सात, तीन में चार, वार्ड चार में दो, पांच में तीन, छह में तीन, सात में सात, आठ में सात, नौ में चार, 10 में आठ, 11 में ठह, 12 में तीन, 13 में चार, 14 में छह, 15 में 10, 16 में आठ, 17 में सात, 18 में तीन, 19 में आठ और वार्ड 20 में तीन दावेदारों ने नामांकन पत्रों का जमा किया है। उपजिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष दलों पर कई दलों के प्रत्याशी गायब
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष पद पर इस बार कई दलों ने दावेदारी नहीं दिखाई है। इस बार केवल मुख्य दलों में से केवल भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी ने अध्यक्ष पद अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी आदि कई दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
नामांकन जुलूस से लगा नगर में जाम
डोईवाला। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के दिन उम्मीदवारों की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस के चलते नगर में यातायात रेंग रेंगकर चलता रहा। जुलूस के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा। हालांकि पुलिस बल यातायात को व्यवस्थित बनाने में जुटा रहा।