{"_id":"5bcf8414bdec2269807dfbd9","slug":"15403263854-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और भाजपा में हर ओर विद्रोह के सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और भाजपा में हर ओर विद्रोह के सुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष पद पर भाजपा से दो और कांग्रेस पृष्ठभूमि से एक उम्मीदवार ने निर्दलीय नामांकन किया है। इस स्थिति से दोनों संगठनों के जिम्मेदारों के माथे पर बल पड़ गए हैं। हाईकमान भी डैमेज कंट्रोल में जुट गया है।
नगर पालिका डोईवाला में मंगलवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन रहा। राष्ट्रीय दलों के अधिकृत उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया। इसी बीच भाजपा पृष्ठभूमि से जुड़ी मधु डोभाल और संजय प्रजापति ने निर्दलीय नामांकन किया है। मधु के पति पुरुषोत्तम डोभाल सांसद प्रतिनिधि हैं। मधु के नामांकन करने से भाजपा संगठन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं संजय प्रजापति आरएसएस से भी जुड़े बताए जाते हैं। इसके अलावा कांग्रेस में यूथ विंग में पदाधिकारी रहीं शिल्पा नेगी ने भी निर्दलीय नामांकन जमा किया है। इस बगावत से भाजपा और कांग्रेस दोनों के रणनीतिकार असहज हैं। हालांकि रणनीतिकार जल्द ही रूठों को मना लेने की बात कह रहे हैं। फिलहाल 27 अक्टूबर को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ होने उम्मीद है।