फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस, भाजपा के साथ कई बागी प्रत्याशी मैदान में कूदे

कांग्रेस, भाजपा के साथ कई बागी प्रत्याशी मैदान में कूदे

Wed, 24 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, भाजपा के साथ कई बागी प्रत्याशी मैदान में कूदे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से माधव अग्रवाल, भाजपा के मनीष राजपूत और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मनोज राजपूत ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही चार वार्डों पर 14 लोगों ने सभासद पद पर अपनी दावेदारी पेश की है।
भाजपा प्रत्याशी मनीष राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ विधायक ऋतु खंडूड़ी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी माधव अग्रवाल ने सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र जमा किया। वहीं भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज मनोज राजपूत ने अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नामांकन किया है।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका परिषद ढालवाला मुनिकीरेती के अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नगर तहसील में नामांकन के लिए खासी गहमागहमी रही। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी रोशन रतूड़ी ने तमाम उठापटक और विरोध के बीच मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा से बागी योगेश राणा व कांग्रेस के बागी दिनेश भट्ट ने भी अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में भाजपा से सभासद प्रत्याशी
वार्ड नं. 1-त्रिवेंद्र नेगी, वार्ड नं. 2-मीनाक्षी भंडारी, वार्ड नं. 3-गजेंद्र नागर, वार्ड नं. 4-सुनिता चतुर्वेदी
कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी
वार्ड नं. 1-विरेंद्र बिष्ट, वार्ड नं. 2-सरोज देवी, वार्ड नं. 3-पार्वती नेगी, वार्ड नं. 4-पिंकी शर्मा
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती से कांग्रेस सभासद प्रत्याशी -
वार्ड नं. 1-पूजा सेलवान, 2-मनन द्विवेदी, 3-दीपक खत्री, 4-लक्ष्मण राजभर, 5-अनिल रावत, 6-बबीता रमोला, 7-समर्थित, 8-विनोद बिजल्वाण, 9-समर्थित, 10- विनोद समलानी, 11-चंद्रा उनियाल

भाजपा से सभासद प्रत्याशी
वार्ड नं. 1-मीनू देवी, 2-सुभाष चौहान, 3-सचिन रस्तोगी, 4-धर्म सिंह, 5-मनोज बिष्ट, 6-बाला देवी, 7-सचिन पैन्यूली, 8-विरेंद्र सिंह, 9-संगीता पंवार, 10 से समर्थित, 11-बंदना थलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed