फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वॉलीबाल में जीआईसी देवाल और जीआईसी आदिबदरी में रहे प्रथम

वॉलीबाल में जीआईसी देवाल और जीआईसी आदिबदरी में रहे प्रथम

Tue, 23 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में जीआईसी देवाल और जीआईसी आदिबदरी में रहे प्रथम

विज्ञापन
गौचर/देवाल/आदिबदरी। ब्लाक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का गौचर, देवाल और आदिबदरी में आयोजन हुआ। इस दौरान कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं हुईं।
गौचर के खेल मैदान में दो दिवसीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी यूसी कैलखुरा ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 की खो-खो प्रतियोगिता में पनाई संकुल और कर्णप्रयाग संकुल विजेता रहा। कबड्डी के अंडर-19 में शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर और राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्णप्रयाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक विनोद नेगी, प्रधानाचार्य केसी चौहान, व्यायाम शिक्षक भरत सिंह नेगी, देवेंन्द्र नेगी, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

देवाल के संगम मैदान में प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट ने किया। पहले दिन हुई अंडर-19 में की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राइंका देवाल विजेता रहा। उद्घाटन समारोह में शीतकालीन प्रतियोगिता के संरक्षक बीसी मिश्रा, संयोजक एनसी मिश्रा, पीटीए अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, प्रताप रावत, कलम बिष्ट, भुवन जुयाल, नरेंद्र मिश्रा, उमेश थपलियाल, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिबदरी खेल मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 वॉलीबाल दोनों प्रतियोगिताओं में जीआईसी आदिबदरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गैरसैंण शंकर लाल आर्य ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, डीएस कुंवर और एलएस नेगी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed