{"_id":"5bcf5628bdec22696c1d15d9","slug":"15403146297-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत मरोड़ा के ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत मरोड़ा के ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत मरोड़ा के ग्रामीणों ने मनरेगा, राज्य वित्त तथा 14वें वित्त के तहत किए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में मनोज सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह, रघुवीर सिंह, रेशमा देवी, सरोजनी देवी और रामेश्वरी देवी आदि ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताएं होने की आशंका है। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। खंड विकास अधिकारी केएस मेहरा ने बताया कि ग्राम पंचायत मरोड़ा में विभिन्न मदों से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।