फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रत्याशियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

प्रत्याशियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों के नामांकन के लिए अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों ने नगर में शक्ति प्रदर्शन किया। मंगलवार को सुबह 11 बजे भाजपा की रैली अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दमयंती रतूड़ी और सभासदों के समर्थन में दीन दयाल पार्क से मुख्य बाजार होते हुए तहसील पहुंची। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता टीका मैखुरी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, लक्ष्मी जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। जबकि दोपहर एक बजे कांग्रेस ने कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मनोरमा देवली और गौचर से इंदू पंवार के समर्थन में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, गौचर के निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत, प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, राजा चौहान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर अध्यक्ष और वार्ड सभासदों के साथ नामांकन किया। दोपहर दो बजे गौचर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की दावेदार अंजू बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर नामांकन दिया।


प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
गोपेश्वर। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के दावेदारों ने नामांकन के बाद नगर में शक्ति प्रदर्शन किया। गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, थराली, पोखरी और चमोली में प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। इससे दिनभर तहसील परिसरों में चहल-पहल बनी रही। चमोली जिले में अध्यक्ष पद के लिए गोपेश्वर और जोशीमठ में सर्वाधिक दस-दस नामांकन हुए, जबकि गैरसैंण और थराली में दो-दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed