फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 अक्तूबर तक विद्यालय प्रशासन को हेंडओवर करें विद्यालय भवन

30 अक्तूबर तक विद्यालय प्रशासन को हेंडओवर करें विद्यालय भवन

Tue, 23 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
30 अक्तूबर तक विद्यालय प्रशासन को हेंडओवर करें विद्यालय भवन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में अधूरे और लंबित पड़े निर्माण कार्यों पर डीएम ने नाराजगी जताई। जीआईसी मोख विद्यालय का काम लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों को हर हाल में जीआईसी मोख विद्यालय का काम 30 अक्तूबर तक पूरा कर भवन विद्यालय प्रशासन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में निर्माणाधीन कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माणदायी संस्थाओं को दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने यूपी राजकीय निर्माण निगम के माध्यम से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही कार्यदायी संस्था को अवशेष धनराशि अवमुक्त की जाएगी। उन्होंने सभी तहसीलों में आवासीय भवनों, विद्यालय भवनों, खेल मैदान के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने लोनिवि के ईई, संबंधित तहसीलों के एसडीएम और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को संयुक्त सर्वे कर लंबित कार्यों के कारण स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने पोखरी में स्टेडियम निर्माण कार्य, जीआईसी बैरासकुंड और जीआईसी कौब के विद्यालय भवनों व प्रार्थना स्थल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए। बैठक में एडीएम एमएस बर्निया, लोनिवि के ईई डीएस रावत, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा और जिला शिक्षाधिकारी आशुतोष भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed