फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देव दर्शन को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

देव दर्शन को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 20 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
देव दर्शन को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया/नागथात। दशहरा पर जौनसार बावर के मंदिरों में देव दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने देव पालकियों के दर्शन कर सुख और शांति की कामना की। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही।
शुक्रवार को कनबुआ, सिमोग, हनोल, बमराड़, मुंधोल, ठडियार, मेंद्रथ, लखवाड़, लक्सयार और बिसोई स्थित मंदिर से महासू देवता की देव पालकियों को लोगों के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बाहर निकाला गया। लोगों ने चावल, अखरोट की बारिश कर देव स्तुति की। लोगों ने ईष्ट देवता के दर्शन कर मन्नत मांगी और भेंट चढ़ाई।
विज्ञापन

लक्सयार मंदिर में सुबह 11 बजे महासू देवता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद देव पालकी को दर्शन के लिए गर्भगृह से बाहर निकाला गया। हर कोई देव पालकी को कंधा देने के लिए आतुर दिखा। 12 बजे देव पालकी को विधि विधान के साथ मंदिर के गृभ गृह में प्रवेश कराया गया। मंदिर में देव दर्शन को लोगों की होड़ लगी रही। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल नौटियाल, राजेश्वर सिंह तोमर, रघुवीर सिंह तोमर, भजन सिंह तोमर, महावीर तोमर, गुमान सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमोग गांव में सुबह सात बजे से ही देव दर्शन को लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर बजीवर कुंवर सिंह, मायाराम, प्रेमदत्त, रणवीर सिंह चौहान, सीताराम चौहान अतर सिंह, संतराम आदि मौजूद रहे।
कनबुआ गांव में भी देव पालकियों को दर्शन के लिए बाहर निकाला गया। लोगों ने देव पालकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर शांति सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह भंडारी, देव पुजारी दाता राम, खजान सिंह, धन सिंह, मुकेश सिंह, शंकर सिंह पंवार, मातवर पंवार, नरेश पंवार, अजब सिंह, बहादुर सिंह मौजूद रहे।

-----
भू लोक पर अवतरित परशुराम
साहिया। तीन माह तक पाताल में रहने के बाद शुक्रवार को परशुराम देवता धरती पर अवतरित हो गए। मान्यता है कि सावन की संक्रात के दिन परशुराम देवता तीन माह के लिए पाताल लोक में चले जाते हैं और फिर दशहरा के दिन दोबारा धरती पर अवतरित होते हैं। देव के भू लोक में अवतरित होने पर बोहरी गांव स्थित परशुराम देवता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर के पुजारी गुलाब सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed