{"_id":"5bca0b60bdec22697300acfd","slug":"15399678081-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास मोटर पुल पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास मोटर पुल पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य होगा शुरू
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। लंबे इंतजार के बाद श्रीनगर-चौरास पुल लिंक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू होगा। लगभग नौ करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से चौरास पुल से मढ़ी तक करीब दो किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण होगा। 21 अक्तूबर (कल) विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी भूमि पूजन करेंगे।
लगभग डेढ़ दशक के इंतजार के बाद विगत मार्च माह में चौरास मोटर पुल बनकर तैयार हो गया, लेकिन टिहरी जिले की सीमा में सड़क निर्माण न होने से चौपहिया वाहन पुल से आगे नहीं जा पा रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए चौरासवासियों ने 28 दिसंबर 2017 से चौरास पुल के समीप धरना शुरू कर दिया था। 31 दिसंबर को क्षेत्रीय विधायक कंडारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था।
विधायक की पहल पर शासन ने विगत फरवरी में विवि परिसर के नीचे से डंगवाल गदेरे होते हुए दो किलोमीटर लंबी सड़क की मंजूरी दी थी, लेकिन इस्टीमेट ज्यादा होने की वजह से इसकी वित्तीय मंजूरी में दिक्कत आ रही थी, क्योंकि बरसाती गदेरे से गुजरने की वजह से लोनिवि अस्थायी खंड कीर्तिनगर ने सड़क की 9.41 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी थी। कई दौर की मीटिंग के बाद मार्च में जीओ भी जारी हो गया। लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 19 मार्च को चौरास पुल के साथ चौरास लिंक मोटर मार्ग का भी शिलान्यास कर दिया था। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैला हुआ था।
विज्ञापन
ठेकेदार के साथ अनुबंध हो चुका है। ठेकेदार ने साइट पर सामग्री भी जमा कर दी है। 21 अक्तूबर को भूमि पूजन के बाद सड़क का विधिवत निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -विनोद कंडारी, विधायक देवप्रयाग