{"_id":"5bc8edb9bdec226d0679c317","slug":"153989468214-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी के दिन मंदिरों में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी के दिन मंदिरों में की पूजा अर्चना
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ नौ दिनों से चले आ रहे नवरात्र महोत्सव का समापन हो गया है। बृहस्पतिवार को नवमी के दिन मंदिरों में देवी मां की विशेष पूजा अर्चना की गई तो सुबह से मंदिरों और घरों में लोगों ने कन्या पूजन किया गया। इस दौरान हलवा, पूड़ी और खीर प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोज कराकर देवी मां के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की। त्रिवेणी घाट पर दुर्गा पूजा के लिए देवी मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
नौ दिन चलने वाले नवरात्रों के बाद श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के साथ व्रत शांति किया। जबकि कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। हरिद्वार रोड स्थित आईडीपीएल स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। नवरात्र पूजन महोत्सव के तहत शहर में चंद्रेश्वर नगर, देहरादून रोड, स्वर्गाश्रम क्षेत्र, हरिद्वार रोड स्थित मंदिरों में नवरात्र पूजन किया गया। चंद्रेश्वर नगर स्थित मां कत्यायनी मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान मंदिर में सुबह मंगल आरती के बाद दोपहर को साधु-संतो के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति से देवी मां को नमन किया।