{"_id":"5bc618f2bdec2269a12fb91c","slug":"15397091391-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी में अपात्रों को बांटे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी में अपात्रों को बांटे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास, होगी जांच
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। तहसील परिसर में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में पोखरी में अपात्रों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ देने का मामला उठा।
देवर गांव के गंभीर लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। इस पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खंड विकास अधिकारी को मामले में जांच के आदेश दिए। डीएम ने ग्राम प्रधानों को आंगनबाड़ी एवं सरकारी विद्यालयों में व्यवस्थाओं की नियमित मॉनीटरिंग करने और कोई भी समस्या होने पर इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा।
तहसील दिवस में पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग निर्माण में ग्राम पंचायत खन्नी व नौठा के प्रभावितों को दस साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर डीएम ने लोनिवि के ईई को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि गत मार्च माह में मुआवजा धनराशि प्राप्त होने के बावजूद अभी तक प्रभावित काश्तकारों को क्यों मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने तत्काल प्रभावितों को मुआवजा वितरण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि के ईई को पोखरी बाजार में जगह-जगह पड़े गड्ढों को भरने, जल निगम को 30 अक्तूबर तक पोखरी पेयजल योजना जल संस्थान को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। जूहा स्कूल क्वींठी के विद्यालय भवन की जीर्णशीर्ण स्थिति को सुधारने और विद्यालय में शौचालय सुविधा के लिए डीएम ने शिक्षाधिकारी को आगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थाला बैड़ गांव निवासी विशेश्वरी देवी के मनरेगा जॉब कार्ड की मांग पर डीएम ने बीडीओ को तत्काल महिला को जॉब कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पोखरी क्षेत्र में अभी भी आधार कार्ड न बनने पर डीएम ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आधार कार्ड बनाने की मशीन लगाने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर पंचायत पोखरी की ओर से कूड़े को गोदी गांव के ऊपर डंप करने से पेयजल स्रोत को हो रहे नुकसान की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस मौके पर सीडीओ हंसा दत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, एसडीएम जीआर बिनवाल और सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा के साथ ही सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
तहसील दिवस में मात्र दो शिकायत दर्ज
थराली। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में मात्र दो फरियादियों ने ही अपनी शिकायत दर्ज की। तुंगेश्वर गांव के लक्ष्मण सिंह ने कहा कि लोल्टी-मेल्ठा मोटर मार्ग पर तुंगेश्वर में गांव के एक व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वहीं कस्बीनगर गांव के मोनू कुमार ने कस्बीनगर मार्ग पर किए गए आधे-अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की। एसडीएम रोहित मीणा ने लोनिवि के अधिकारियों को पुलिस और प्रशासन की सहायता से अवैध अतिक्रमण को हटाने और कस्बीनगर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जन समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल करने के लिए कहा। इस मौके पर तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल, खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी गुड्डी रावत, डा. सुष्मिता , भगवती प्रसाद रतूड़ी, देवी दत्त, खीमानंद खंडूड़ी और सोबन सिंह आदि मौजूद थे।