फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

Tue, 16 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
गोपेश्वर। यहां मंदिर मार्ग पर स्थित एक दुकान स्वामी ने दुकान के भीतर ही पंखे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने और नगर के व्यापारियों से उसके परिवार को आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। व्यापारी के शोक में गोपेश्वर बाजार बंद रहा।

उदय सिंह चौहान (45) पुत्र स्व. कुंवर सिंह चौहान, ग्राम-सनक्यार्क, पट्टी नेलचामी, घनसाली (टिहरी गढ़वाल) की मंदिर मार्ग पर कई वर्षों से मिठाई की दुकान थी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब उदय सिंह की दुकान नहीं खुली तो, एक दुकानदार ने शटर खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने शटर को खोलने की कोशिश की तो ताला न होने के कारण शटर आसानी से खुल गया। उदय सिंह को पंखे पर रस्सी के सहारे लटका देख दुकानदार के होश उड़ गए। आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदय सिंह का परिवार टिहरी में रहता है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed