फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जलसंस्थान ने काटे बकाएदारों के कनेक्शन

जलसंस्थान ने काटे बकाएदारों के कनेक्शन

Tue, 16 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान ने काटे बकाएदारों के कनेक्शन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पानी पीकर बिल न देने वालों पर जलसंस्थान सख्त हो गया है। जलसंस्थान ने मंगलवार को बकायादारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। अभियान के पहले दिन विभाग ने 8 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। कर्णप्रयाग में पानी के बिल की 25 लाख की धनराशि उपभोक्ताओं पर बकाया चल रही है। लगातार नोटिस के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे थे।

जलसंस्थान की ओर से नगर के तहसील वार्ड, अपर बाजार, अस्पताल परिसर, सुभाषनगर, सांकरी, मुख्य बाजार सहित अन्य वार्डों के एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की जाती है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि फरवरी मार्च माह में करीब 43 उपभोक्ताओं को नोटिस कर आरसी भी काटी गई थी। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने बकाया धनराशि जमा नहीं की। यही नहीं अन्य बकायादारों को नोटिस देकर बकाया धनराशि जमा करने के लिए छूट की योजना भी चलाई गई। इसके बाद भी लोग धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। अब पेयजल कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया। मुकेश कुमार ने बताया कि गौचर में भी 14 लाख की बकाया धनराशि वसूलने के लिए कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed