{"_id":"5bc4f8eebdec22698302650d","slug":"153963540818-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में प्रत्याशी का चयन आसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में प्रत्याशी का चयन आसान नहीं
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राजधानी की बेहद हॉट सीट नगर पालिका डोईवाला में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए प्रत्याशी का चयन आसान नहीं होगा। ओबीसी में भाजपा का टिकट के लिए कई लोग हाईकमान का दरवाजा खटखटाने में लगे हैं। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चुनाव के संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा डोईवाला के एकमात्र निकाय नगर पालिका डोईवाला में भाजपा चुनाव में सेफ जोन में रहकर चुनाव में आना चाहती है।
डोईवाला में अन्य पिछड़ा वर्ग में सबसे अधिक मुस्लिम के अलावा लोधी, सिख, सैनी, पाल, गोरखा, प्रजापति आदि कई अन्य जातियां है। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण डोईवाला नगर पालिका चुनाव पूरे प्रदेश में चर्चाओं का विषय रहेगा। डोईवाला में कार्यकताओं को बैलेंस करना मुख्यमंत्री के लिए उनकी राजनीतिक कौशल का परिचय भी होगा।