{"_id":"5bc4cb04bdec2269845a8ec7","slug":"153962365511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर छात्र नेता का अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर छात्र नेता का अनशन स्थगित
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय की समस्याओं के लिए आंदोलित पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल ने विधायक के आश्वासन पर अनशन स्थगित कर दिया है।
राजकीय महाविद्यालय की छह सूत्री मांगों के समर्थन में पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल पांच अक्तूबर से महाविद्यालय परिसर में अनशन पर बैठे थे। सोमवार को विधायक विनोद कंडारी के प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी व नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह पंवार अनशन स्थल पर पहुंचे। शशि ध्यानी ने बताया कि एमए में विषयों की स्वीकृति व पद सृजन की कार्रवाई शासनस्तर पर शुरू हो गई है। फर्नीचर, कंप्यूटर व कक्ष निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष बलवंत रावत, विवि प्रतिनिधि संजय भट्ट, उपाध्यक्ष कुसुम राणा, सचिव राधा रावत, कोषाध्यक्ष नीरज पंचपुरी, सह सचिव रश्मि व छात्रा प्रतिनिधि काजोल रावत आदि मौजूद थे।