{"_id":"5bc4ca40bdec2269796a8b2c","slug":"153962345910-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना मे एक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना मे एक की मौत, एक गंभीर घायल
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड मुख्यालय हिंडोलाखाल के समीप हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी हिंडोलाखाल महीपाल रावत ने बताया कि सोमवार को अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे ढुंगी गांव में कार बैक करते समय करीब सौ मीटर नीचे खेत में जा गिरी। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों को सीएचसी हिंडोलाखाल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक सौंणु सिंह (55) पुत्र बैसाखू ग्राम ढुंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ढुंगी निवासी कार स्वामी मातबर सिंह (45) पुत्र विक्रम सिंह को ऋषिकेश रेफर कर दिया। बताया जा रह है कि ठेकेदार मातबर सिंह तीन दिन पहले ही नई कार खरीद कर लाए थे, जो सोमवार को घर के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।