{"_id":"5bc4ca32bdec22697f67f6cb","slug":"15396234451-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर कर्मियों का कार्यबहिष्कार स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर कर्मियों का कार्यबहिष्कार स्थगित
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में वेतन भुगतान की मांग के लिए जारी कर्मियों का कार्यबहिष्कार चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर स्थगित हो गया है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि नवंबर तक वेतन का भुगतान न किए जाने पर फिर से कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में उपनल के माध्यम से तैनात कर्मियों को विगत सात माह से वेतन भुगतान न किए जाने पर कर्मी डेढ़ माह से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक की ओर कर्मियों को आश्वासन दिया कि महानिदेशालय से बजट मिलने के बाद वेतन का भुगतान कर लिया जाएगा। इस पर कर्मियों ने डेढ़ माह से चल रहा सांकेतिक कार्य बहिष्कार नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो फिर से कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद बिष्ट, विपिन चंद्र चमोली, धीरेंद्र रावत, राजेंद्र लिंगवाल, देव सिंह बिष्ट, हरीश रूडोला, सर्वेश्वरी, यशोदा व विजय लक्ष्मी आदि मौजूद थे।