{"_id":"5bc4c91abdec2269af64848f","slug":"153962316416-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते ने मासूम सहित छह लोगों को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुते ने मासूम सहित छह लोगों को काट डाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर में पागल कुत्ते ने एक मासूम सहित छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों को पागल कुत्ते को काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार सुबह एक पागल कुत्ते ने कृष्णचौरी की दलित बस्ती में नवीन लाल के सात वर्षीय बेटे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्चे के शोर मचाने के बाद परिजनों सहित बस्ती के लोगों ने कुत्ते को वहां से भगा दिया, जिसके बाद कुत्ते ने संगम मार्केट में धोबी का काम करने वाले किशोर समीर खान, सफाई कर्मी गुड्डी देवी व नेपाली मजदूर मन बहादुर को भी काट डाला। बाहबाजार में दो अन्य नेपाली मजदूरों पर हमला कर उन्हें भी काट दिया। पालिका कर्मियों ने कुत्ते को खासी मशक्कत के बाद नगर से बाहर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी के डा. नूतन प्रकाश पांडे ने बताया कि कुत्ते के काटे सभी लोगों को रैबीज का टीका लगाया गया है।