{"_id":"5bc4c838bdec22697300a91f","slug":"15396229389-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें अधिकारी
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। फरियादियों ने जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती, भूमि विवाद, पैदल मार्ग, रोजगार दिलाने आदि से जुड़ी सात शिकायतें दर्ज कीं।
जन सुनवाई में पहुंचीं मां चंडिका एवं अनसूया घाटी संघ की महिलाओं ने कहा कि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को इलाज के लिए मैदानी क्षेत्र के अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है। डीएम ने सीएमओ को शीघ्र इस संबंध में उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। पालिका क्षेत्र के हल्दापानी निवासी राधा देवी, अनसूया प्रसाद व इंदु परमार ने सात किमी चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति की ओर से बेवजह भूमि विवाद करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम (सदर) व पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सोनला गांव निवासी राजेश्वरी देवी ने कहा कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को जिला पंचायत की ओर से निर्मित सीसी मार्ग पर आवाजाही से रोका जा रहा है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा, एसडीएम जीआर बिनवाल, योगेंद्र सिंह के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।