{"_id":"5bc3a7bcbdec2269796a8a79","slug":"15395490879-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक : दो नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक : दो नए मामले आए सामने
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में डेंगू के दो और मरीज सामने आए हैं। इसके बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 34 चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड में छह बेड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर दूसरे वार्ड की व्यवस्था भी की जाएगी।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष जोशी ने बताया कि जुलाई से लेकर अब तक सबसे अधिक मामले मुनिकीरेती नगर क्षेत्र के चौदहबीघा में सामने आए है। अकेले चौदहबीघा में अब तक 50 मरीजों में एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। शहर में डेंगू फैलने के साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना डेंगू के मरीज पहुंच रहे है। विभाग की माने तो सरकारी अस्पताल में रोजाना 60 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनके सैंपल एलाइजा जांच के लिए देहारादून भेजे जा रहे हैं।
देहारादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में रविवार को भी बुखार से पीड़ित मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे। इस बीच चौदहबीघा में रहने वाले विपिन ने बताया कि उनके भाई को दो दिनों से बुखार था, जिसके बाद डेंगू की संभावना को देखते हुए आज अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन
कोट्स
डेंगू व मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आशाओं की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा संबधित जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र में दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है।
- डॉ सुभाष जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी, देहरादून