{"_id":"5bc3a7b6bdec2269807df46a","slug":"15395490811055-45-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 फीट के रावण, 45 फीट के मेघनाथ का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 फीट के रावण, 45 फीट के मेघनाथ का होगा दहन
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दशहरा मेला और क्रीड़ा समिति डोईवाला की ओर से केशवपुरी मैदान में दशहरा मेला आयोजित करने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विजयदशमी के दिन नगर के मुख्य केशवपुरी मैदान में दशहरा मेला आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर समिति की ओर से जिम्मेदारियां वितरित की जा चुकी हैं। बताया गया कि 55 फीट का रावण और 45 फीट का मेघनाद और सोने की लंका का जलाया जाएगा। समिति के महामंत्री राजेंद्र वर्मा ने बताया कि नगर में शोभायात्रा प्रेमनगर बाजार शिव मंदिर से शुरू की जाएगी।
आतिशबाजी के अलावा मैदान में श्री राम-रावण के मध्य निर्णायक युद्ध के लिए सभी व्यवस्थाओं को बनाया जा रहा है। बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। शाम को मैदान में रोशनी से लेकर पार्किंग आदि की पर्याप्त व्यवस्थाओं को रखा जा रहा है। अध्यक्ष ललित बाली ने बताया कि दशहरा मेला के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. सुनील अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी होंगे। इस दौरान गौरव मल्होत्रा, हरीशचंद वर्मा, राजबीर सिंह खत्री, सतीश शर्मा, संजय अग्रवाल, इंद्रजीत साहनी, विष्णु कन्नौजिया, सुरेंद्र बाली, मनीष धीमान, दयाराम सोनकर आदि रहे थे।