{"_id":"5bc3a78cbdec2269385b5710","slug":"153954903916-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व को देंगे जल, पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश - स्वामी चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व को देंगे जल, पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश - स्वामी चिदानंद
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राम मंदिर निर्माण और कुंभ मेला के आयोजन को लेकर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज से भेंटवार्ता की। रविवार को परमार्थ निकेतन आश्रम के मीडिया विभाग ने बताया कि इलाहाबाद में भेंट वार्ता के दौरान प्रयाग कुंभ मेले के माध्यम से जल, पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि कुंभ में जल, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जाए तो इसकी गूंज पूरे विश्व स्तर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अगर एक-एक संत एक-एक नाले पर माला लेकर बैठे तो देश का हर नाला स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। कहा कि गंगा के शुद्धिकरण के लिए सरकार, संत और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि दास महाराज ने कहा कि हम मिलकर कुंभ के दौरान स्वच्छता, समरसता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करेंगे।