{"_id":"5bc3a67ebdec2269945c917a","slug":"15395487694-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने पैदल यात्रा निकाल बताया सफाई का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने पैदल यात्रा निकाल बताया सफाई का महत्व
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को त्यूनी बाजार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मूरत राम शर्मा के नेतृत्व में वन विश्राम गृह से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य बाजार, झूला पुल, गेट बाजार, हॉस्टल चौक होते हुए वापस वन विश्राम गृह पहुंच संपन्न हुई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना था। जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरा करने की कोशिश कर रही है। कहा केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। आज पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी केंद्र सरकार को लोगों का समर्थन मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पान सिंह राणा, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल, कुंवर सिंह चौहान, मंगतराम, रामानंद, श्यामानंद, बलबीर चौहान, प्यारेलाल, रमेश, बिशन सिंह राणा, सेन सिंह चौहान, प्रीतम सिंह चौहान, राजू, नरेश डोभाल आदि मौजूद रहे।