फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रिले दौड़ में ग्रीन और यलो हाउस बने चैंपियन

रिले दौड़ में ग्रीन और यलो हाउस बने चैंपियन

Sat, 13 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रिले दौड़ में ग्रीन और यलो हाउस बने चैंपियन
- द इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल वोहरा ने किया। बालिका वर्ग की रिले दौड़ में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। रेड हाउस दूसरे और यलो हाउस तीसरे स्थान पर रहा। रस्सा कसी में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हरा खिताब कब्जाया।
बुधवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की रिले दौड़ में यलो, ग्रीन और रेड हाउस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा कसी में रेड हाउस को हरा ग्रीन हाउस चैंपियन बना। विभिन्न वर्गों की 100 मीटर दौड़ में अजय सिंह, अभिराज, अंवित, अमनप्रीत, दक्ष, दीपक, रितेश, साहिल, अभिषेक, कृतिका, परी, अविधा, कनिष्का, दीपिका, ज्योति, श्रेया मल रितिका, दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेक रेस में कृष, दीपिका, अभिषेक, वंशिका, लक्की ने बाजी मारी। बास्केट बॉल रेस में अवनीत, अभिशी, वैभव, ऋषिका, अजय, गुनप्रीत प्रथम रहे। शू रेस में यश, अभिया तोमर, आदर्श, तनुषी ने बाजी मारी। स्वयंवर दौड़ में वंश-आनिया, अभिराज-अराध्या दुबे, अविधा-अर्पित की जोड़ी प्रथम रही। जोड़ा दौड़ में गरिता-रितिक, श्रेया-मनीष की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में अदिश तोमर, कृतिका, आरूष रावत, ऋषिका, सर्वेश थापा, श्रेया प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में रितेश, श्रेया मल, वंशिका, सूरज, अभिषेक और टॉफी दौड़ में आयुष, अंशिका, संचित, ऋषिका, हार्दिका, अविधा प्रथम रहे।
विज्ञापन


रमन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
साहिया। राजकीय पॉलिटेक्निक साहिया में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रमन हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। वॉलीबाल मुकाबले में रमन हाउस ने विश्वसरैया हाउस को हरा खिताब कब्जाया। कैरम प्रतियोगिता के एकल महिला वर्ग में मोनिका बिष्ट और पुरुष युगल वर्ग में नवाज शरीफ, शुभम विजेता रहे। बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में अभिषेक पाल ने दर्पण त्रिपाठी को मात दी। युगल वर्ग में अभिषेक पाल, अमृत नायर की जोड़ी ने रोहित गिरी, रौनक नौटियाल की जोड़ी और एकल महिला वर्ग में पूजा पंवार ने फरहाना को हरा खिताब कब्जाया दी। शतरंज में मुकेश ने अर्पित चौहान को मात दी। गोला फेंक में मोहम्मद अनस, पूजा पंवार प्रथम रहे। रविंद्र कुमार, दीक्षा शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक में मोहम्मद दिलशाद ने प्रथम और राहुल गौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डीसी गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जगजीत सिंह पुंडीर, पूनम कश्यप, पिंकी, सुरिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed