{"_id":"5bc0d2d5bdec2269b169823e","slug":"153936351416-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, सामान जला
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। हरमनी क्षेत्र के बमणगांव में एक मकान में आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील भारद्वाज ने बताया कि बुधवार रात को दस बजे बमणगांव के दिनेश चंद्र सिलोड़ी के मकान के दूसरी मंजिल में आग लग गई। घटना के वक्त घर के प्रथम तल में दिनेश चंद्र, उनकी पत्नी शशि देवी और मां सरादी देवी सो रहे थे। अचानक कपड़े जलने की बदबू आई तो घर के सदस्य जागे और भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाई। भारद्वाज ने बताया कि आग में दिनेश चंद्र के घर में रखे कपड़े, अनाज सहित अन्य सामान जल गया। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है। राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सजवाण ने बताया कि आग की घटना की लिखित तहरीर देने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।